ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और अदम्य उत्साह का शानदार परिचय देते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
ईशा ग्रामोत्सवम् के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद के क्लस्टर स्तर के मैच 25 एवं 26 जुलाई को आयोजित हुए, जिसमें दतियाना सुपर किंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात क्लस्टर स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दतियाना एवं हरसौली की टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ ले जाया गया।
16 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबलों में दतियाना सुपर किंग टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए अन्य चार क्लस्टरों से आई टीमों को कड़ी चुनौती दी और अंततः पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।
यह उपलब्धि केवल दतियाना या मुजफ्फरनगर की नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभा, खेल भावना और सामूहिक प्रयास की एक प्रेरणादायक मिसाल है। दतियाना सुपर किंग टीम अब कोयम्बटूर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित टीमों के साथ मुकाबला करेगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर 2026 को कोयम्बटूर में आयोजित होगा।
विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई……..
दतियाना सुपर किंग टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विजुल कुमार, लक्ष चौधरी, आर्यन कुमार, प्रियांशु, अंशुल, वंश कुमार, अभिनव कुमार, सार्थक चौधरी, वंश एवं विशाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी खिलाड़ी निश्चित रूप से बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हैं। इस सफलता के पीछे टीम के सभी वॉलंटियर्स का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। जिन्होंने दिन-रात की परवाह किए बिना पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना 100 प्रतिशत योगदान दिया। उनका परिश्रम और सेवा भावना भी इस विजय का अभिन्न हिस्सा है।

लखनऊ में हुआ सम्मान…..
उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुजफ्फरनगर की दतियाना सुपर किंग टीम को श्री संजय राय जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री, एवं श्री शिवेन्द्र सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख, अयोध्या द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अब लक्ष्य—कोयम्बटूर में राष्ट्रीय विजय……
मुजफ्फरनगर की इस ग्रामीण प्रतिभा ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर अब राष्ट्रीय मंच की ओर कदम बढ़ा दिया है। दतियाना सुपर किंग टीम की यह जीत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है कि प्रतिभा किसी शहर या बड़े मंच की मोहताज नहीं होती—यदि जुनून, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना हो तो गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक सफलता का परचम लहराया जा सकता है। समस्त मुजफ्फरनगर जनपद की ओर से दतियाना सुपर किंग टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, वॉलंटियर्स एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। **अब प्रार्थना भी, तैयारी भी और लक्ष्य भी एक—कोयम्बटूर में राष्ट्रीय विजय!…मुजफ्फरनगर की माटी से उठी यह विजय गाथा पूरे देश में नई प्रेरणा बने—यही शुभकामना है।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई