हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की गई। ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। स्वतंत्रता हमें बलिदान से मिली है, इसे बनाए रखने के लिए हमें एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना होगा। ईएमए हमेशा सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए तत्पर है। पार्षद पिंकी चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और सेवा का संदेश देता है। शिव विहार विकास समिति द्वारा हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं जिससे समाज में जागरूकता और एकता बढ़ती है। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जाए। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। उपस्थित गणमान्यों ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर कविता गुप्ता, डा.नीलम भारती, डा.हीना कुशवाहा, सतीश चौहान, छोटेलाल शर्मा, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, दीपक चौहान, अविनेश कौशिक, सतपाल दीवान, सत्येन्द्र चौधरी, डा.अशोक कुशवाहा, डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.सुनील अग्रवाल, डा.बी.बी. कुमार, डा.कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






