शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) द्वारा शिवालिक नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करें। शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यापार के लिए आदर्श नगर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देशभक्ति और एकता का संदेश देता है। व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक कार्यों और राष्ट्रहित में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। हम सभी व्यापारी मिलकर क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनेकों बलिदान देने पड़े उन बलिदानियों को शत-शत नमन देश के अमर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभासद हरिओम चौहान, राजीव चौहान, विकास बाली, अमित भट्ट, श्रवण बिश्नोई, अजय अरोड़ा, सुनील बिश्नोई, विजय गुप्ता, आशीष पाठक, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक चौधरी, जमील अहमद, शिवनरेश शर्मा, मनदीप सिंह बग्गा, जुनैद, सत्याशील वत्स, राजेश बालियान, जान मोहम्मद अंसारी, राकेश शर्मा, सोनाराम चौधरी, महेंद्र, विपुल कुमार, धीरूभाई चौधरी, सुनील खिलेरी, विक्रम कुमार विश्नोई, राम निवास, नितेश कुमार, ओम प्रकाश बिश्नोई, अंकित सिंह, भंवरलाल चौधरी, बोराराम, मोहनलाल, चुन्नीलाल चौधरी, रघुराम चौधरी, सुरेश चौधरी, वज्राम चौधरी, राजूराम पुरोहित, राजाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित हुए।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal