मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं सभा के नवीनतम मुख्य द्वार के नवीनीकरण का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति रघुराज गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल, विशिष्ट अतिथि ममता अग्रवाल, श्रीमोहन तायल एवं विकास स्वरुप रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष सौरभ स्वरूप बंसल एवं संचालन महामंत्री अनिल तायल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित करके स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह के दौरान सभा के नवीन मुख्य द्वार का उद्घाटन भी किया गया।
मुख्य अतिथियों ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभा की पूरी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए नवनिर्मित मुख्य द्वार के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
सभा महामंत्री श्री अनिल तायल जी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के अमर शहीदों को नमन किया और कहा कि हमें अपने शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर भवन मंत्री पवन बंसल द्वारा पटका पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया कि आज वैश्य समाज सरकार की गलत नीतियों का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल वैश्य समाज के हितों और सम्मान की बात करेगा, समाज उसी के साथ मजबूती से खड़ा होगा तथा चंदा और वोट उसी पार्टी को देने पर विचार करेगा। कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समाज की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य रूप से वैभव स्वरूप,अमित अग्रवाल बंटी, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल, वीरेंद्र मित्तल, परीक्षित मित्तल, त्रिलोकचंद गुप्ता, शरद गुप्ता,अभिलक्ष मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल,जनार्दन स्वरूप गर्ग, सुरेश चंद बंसल, हरिओम गुप्ता, अंकित गोयल, वीरेंद्र मित्तल, सत्प्रय प्रकाश मित्तल, रामभुल गर्ग, अनुज तायल,विभोर बंसल ऋत्विक तायल आशुतोष बंसल,सरवन रामपुरी,शिवकुमार सिसौली,अजय गुरुजी,मयंक बंसल,अनिल बंसलुदेश मित्तल,अनिल लोहिया, ललित मोहन, रजत गुप्ता, अभिमन्यु मित्तल, आस्था बंसल, अशोक सिंघल, प्रियंक सभासद, रमेश चंद बुक मेन,शिवकुमार सिंघल,बंटी किनोनी, जितेन्दर गर्ग, विपिन शाहपुर, अरविन्द गोयल आदि सैकड़ों वैश्य उपस्थित रहे।

जनपद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ






