जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है।
समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी के लिए ताहरी के रूप में प्रसाद, शरबत-शहीद बाबा दीप सिंह जी यूथ फाउंडेशन, पानी-शहीद भगत सिंह एकता मंच आदि की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लक्की ड्रॉ विजेताओ को लाखो रूपयो के पुरूस्कार खुले मंच से दिये जायेगे। युवाओ में नया जोश भरने के लिए नये पंजीकरण बंद करके सभी को निःशुल्क दौड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। विश्वनीय सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दस हजार से भी ज्यादा की संख्या में देश के शहीदो की याद में पसीना बहाया जायेगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, केबीनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत प्रशासक डॉ0 वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी आदि ने दौड़ में दौड़ने के लिए अपनी सहमति जताई है। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् को जज्बा दौड़-12 में दौड़ने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
’’घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा’’ के आवाहन की साथ सभी लोग एक साथ जब जज्बा की टी-शर्ट पहनकर दौडेगे तो पूरा मुजफ्फरनगर खुशियो से लहरायेगा। अनेको संस्थाओ ने जज्बा दौड़-12 में दौड़ने वाले जाबांजो का जगह-जगह फूलो से, शंख बजाकर, तिरंगा दिखाकर स्वागत करने की तैयारी की है। 16 अगस्त की सुबह प्रातः 4 बजे से ही बड़ा ट्रैफिक का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा। ताकि दौड़ने वाले जाबांज बिना किसी असुविधा के शहीदो को नमन करते भारत माता के जयकारे की साथ दौड़ते चले जाये। सुरक्षा की दृष्टि से एम्बुलेंस, बाथरूम, पायलट आदि लड़के-लड़कियो की दौड़ में आगे चलेगे।







