राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा में किसान ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे।
राकेश टिकैत ने कहा कि ये सिर्फ ट्रैक्टरों की रैली नहीं, बल्कि किसान, खेत और देश के प्रति सम्मान का संदेश है। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने और अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन प्रशासन को सौंपने की अपील की।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में अगस्त क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकला गया। जिसमें सैकड़ो ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। ये क्रांति मार्च जनपद की सभी तहसील ब्लाक और कस्बो में निकला गया है। राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ये रैली नहीं है ये अगस्त क्रांति मार्च है जो तिरंगे और ट्रैक्टर के साथ निकाला जा रहा है। तिरंगा देश का प्रतीक है ओर ट्रैक्टर किसान का प्रतीक इसलिए हम देशभक्त भी हैं और किसान भक्त भी और क्युकी भक्ति के साथ शक्ति चाहिए तो इसलिए आज हम इस तिरंगा ट्रैक्टर क्रांति मार्च को मना रहे हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि अगर पेपर लीक हो रहे हैं तो पूरे बोर्ड को चेंज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा की जगह-जगह छात्रों पर लाठी चार्ज हो रहे हैं सरकार को छात्रों से बात करनी चाहिए। राकेश टिकैत ने किसान मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान किसानों द्वारा एमएसपी, कर्जमाफी और फसल बीमा जैसे मुद्दे भी यात्रा के दौरान उठाए गए। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने किसानों से ट्रैक्टर और खेती के उपकरणों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के साथ युवाओं से खेती और जमीन से जुड़े रहने पर भी जोर दिया। अब नजर इस बात पर रहेगी कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के जरिए उठाए गए किसान मुद्दों पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया आती है और किसान संगठनों की आगे की रणनीति क्या रहती है। इस मार्च के दौरान अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी देश के राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौपा गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई