80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सभासद, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते हुए देशवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान, त्याग, समर्पण और राष्ट्र गौरव का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 80 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, तब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं समर्पण का परिचय दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान देश में राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अमर वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का स्मरण करने का पावन अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित कर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। आज का भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सभासदों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को तिरंगा वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया। शिव चौक परिसर पूरे समय “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, दीपक मित्तल, ममता अग्रवाल, अंजलि चौधरी, राधे वर्मा, रेखा वर्मा, शलभ गर्ग, नन्द किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, हरेन्दर पाल, अमित वत्स, सुनील चौधरी, सभासद प्रशांत चौधरी, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, शोभित गुप्ता, हिमांशु गोयल, अनुज पच्चीसिया, हरीश व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई