मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया और अस्पताल ले जाते समय वाहन से खींच कर तलवार से गला काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। संगठन ने इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती बताया। ज्ञापन में मांग की गयी कि इस जघन्य हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाये। इसके साथ समाज के लोगों ने मृतक शिवकुमार के परिवार को उचित सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शैलेन्द्र गौतम, प्रहलाद कौशिक, प्रभात कौशिक, राहुल शर्मा, सतीश शर्मा, सीटू, संजय, पंकज, मोहित, योगेश, आराध्य, अनूप, विनोद वत्स, सुबोध, प्रमोद, अमरनाथ, राकेश, कुलदीप, अनुज आदि करीब पचास शर्मा बन्धु उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






