लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से बांधकर नदी में डुबो दिया था। मृतक और उसकी हत्या के चारों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी इसके पूर्व भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी में डुबायी गयी बाइक और उसमें बंधा मृतक अंकित चौहान का शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 2-3 अगस्त की रात शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान अपनी मोटरसाइकिल से घर जाते हुए रास्ते में गायब हो गया था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे के लिए लकसर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता हुए अंकित की गांव के ही रहने वाले सचिन पुत्र पवन, मेहकार पुत्र पवन, कुलवंत पुत्र कल्लू व अंकित उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल से पिछले कुछ समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस टीम ने चारों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर अंकित चौहान की हत्या करने के बाद उसके शव को उसकी मोटरसाइकिल के साथ बांधकर शिवपुरी गांव के पास बनी खुसरो की ठोकर से नदी में डुबो दिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक अंकित काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था और ट्रैक्टर ट्राली के खनन में उनकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वा देता था। जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा था। इसलिए चारों ने उसेे रास्ते से हटाने का फैसला किया और 2 अगस्त की रात को जब वह अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल रोक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, रायसी चौकी इंचार्ज राजीव उनियाल, भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज यशवीर नेगी, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह व रविंद्र, कांस्टेबल अरविंद, ध्वजवीर, हिमांशु चौधरी, मुकेश, अनूप पोखरियाल, सुरेश शामिल रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal