राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा। आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुई यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।
यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण जिसमें 180 फुट लंबा तिरंगा को लेकर एन सी सी के छात्रों ने भारत माता के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल जी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा की तिरंगा हमारी शान है हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को लपेटकर हंसते हंसते अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए बलिदान किया ये तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के इस पल को याद करते हुए इस तिरंगा यात्रा में सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा दीपांशु विद्यार्थी राजकुमार अरोड़ा अन्नू ककड़ सुभाष चंद्र सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी तरुण नय्यर अनिमेष शर्मा तुषांक भट्ट किशन बजाज आशु चौधरी विकास प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता देवेश ममगई पारुल चौहान करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी नवीन तेश्वर सत्यनारायण शर्मा मोनिका सैनी निशा नोडियाल राकेश नोडियाल भोला शर्मा सुमित लखेड़ा अर्श नय्यर कपिल बालियान सूरज भारद्वाज मुकुल भारद्वाज लवी चौहान उमेश पाठक रेशु चौहान हरजीत सिंह सहित मृदुल कौशिक सुनील सेठी सुरेश शर्मा करण वर्मा देवेश ममगई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal