पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने आचार्य वाजपेयी के जीवन और साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोरीदास वाजपेयी हिंदी भाषा और व्याकरण के महान विद्वानों में गिने जाते हैं। उन्हें प्रायः हिंदी का पाणिनि और आधुनिक पाणिनि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आचार्य किशोरीदास वाजपेयी ने हिंदी को वैज्ञानिक आधार दिया। उन्होंने यह स्थापित किया कि हिंदी केवल संस्कृत की अनुगामी नहीं है, बल्कि अपनी अलग पहचान और व्याकरण रखने वाली समृद्ध भाषा है। पत्रकारिता में भी शुद्ध हिंदी के प्रयोग के लिए उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे लिए प्रेरणा है। महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने में आचार्य वाजपेयी का बड़ा योगदान है। उन्होंने सरल, सुबोध और शुद्ध हिंदी के प्रयोग पर बल दिया। आज जब भाषा में अंग्रेजी और संस्कृत का अनावश्यक मिश्रण बढ़ रहा है, तब हमें उनके विचारों को फिर से अपनाने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी एवं सुनील दत्त पांडे ने कहा कि आचार्य वाजपेयी ने हिंदी व्याकरण को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जनभाषा से जोड़ा। पत्रकारिता में भाषा की शुद्धता और स्पष्टता के लिए वे हमेशा कहते थे कि भाषा जनता की होनी चाहिए। उनकी पुण्यतिथि हमें याद दिलाती है कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी के सम्मान और संवर्धन के लिए निरंतर काम करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया एवं दीपक नौटियाल ने कहा कि जिस प्रकार महर्षि पाणिनि ने संस्कृत को वैज्ञानिक व्याकरण दिया था, उसी प्रकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी ने आधुनिक हिंदी की प्रकृति और व्याकरणिक स्वरूप को समझने और व्यवस्थित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका मानना था कि हिंदी एक स्वतंत्र भाषा है। वह संस्कृत से प्रभावित है, लेकिन हिंदी के अपने व्याकरणिक नियम और भाषिक स्वभाव हैं। इसलिए संस्कृत के नियमों को बिना विचार किए हिंदी पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। गोष्ठी में दीपक नौटियाल, काशीराम सैनी, श्रवण झा, आदेश त्यागी, बालकृष्ण शास्त्री, जोगेंद्र सिंह मावी, राजकुमार, नवीन चौहान, डा. शिवा अग्रवाल, अमित गुप्ता, महेश पारीक, बृजपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, बृजेन्द्र हर्ष, रामचंद्र कन्नौजिया, ललितेंद्र नाथ, रामेश्वर दयाल शर्मा, रूपेश वालिया, कुलभूषण शर्मा, लव शर्मा, मेहताब आलम सहित प्रेस क्लब से जुड़े कई पत्रकार उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal