भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार रहे। उन्होंने शिव चौक स्थित कांवड़ सेवा शिविर का निरीक्षण किया तथा स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर स्वयंसेवकों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कांवड़ यात्रियों की सहायता कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों द्वारा निस्वार्थ भाव से की गई सेवा संगठन के मूल सिद्धांतों एवं मानवता की भावना को प्रदर्शित करती है।
शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा कांवड़ यात्रियों को मार्गदर्शन, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), पेयजल व्यवस्था, भोजन वितरण में सहयोग तथा यातायात एवं जनसंचालन व्यवस्था में पुलिस एवं प्रशासन का निरंतर सहयोग प्रदान किया गया।
शिव चौक स्थित सेवा शिविर के साथ-साथ जनपद के अन्य स्थानों पर भी सेवा शिविर संचालित किए गए। खतौली नहर स्थित सेवा शिविर का संचालन वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार व डॉ चंद्रमोहन शर्मा के नेतृत्व में तथा भोपा नहर स्थित सेवा शिविर का संचालन सुनीत कुमार एवं अर्जुन कुमार, स्काउट मास्टर, जनता इंटर कॉलेज भोपा के नेतृत्व में किया गया। इन सेवा स्थलों पर भी स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर स्वयंसेवकों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला सचिव अनिल कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला सहायक गाइड कमिश्नर डॉ सविता सिंह प्रधानाचार्य एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज,आशीष दूर्वेदी जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) प्रभा दहिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आनंद मलियान, जिला आईटी कॉर्डिनेटर अनुज कुमार, जिला प्रशिक्षण काउंसलर आयुष चौधरी, पिंकू कुमार, ज्योति रानी, साक्षी एवं शिवानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण दल के सदस्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, लीडर एवं प्रशिक्षण दल के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कांवड़ सेवा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय संस्थाओं एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर के स्वयंसेवकों ने कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न सेवा स्थलों पर पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा शिविर का समापन सेवा, अनुशासन एवं मानवता के संदेश के साथ हुआ।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal