‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर स्थित अपने आवास पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत किया गया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली सभ्यता, स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों, वीर शहीदों की तपस्या और 140 करोड़ देशवासियों की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रतीक है। तिरंगे का प्रत्येक रंग और मध्य में अंकित अशोक चक्र हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, त्याग, साहस और निरंतर कर्मशील रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ विश्व पटल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है, तब प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
मंत्री कपिल देव ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला जन-आंदोलन है। आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और अपने हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करें।उन्होंने ओजस्वी स्वर में कहा—“हर जन से है बड़ा तिरंगा, अटल भाव से खड़ा तिरंगा, हर घर पर लहराए तिरंगा।”
उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान में ही भारत की शान है, इसकी गरिमा में ही हमारी राष्ट्रीय अस्मिता निहित है और इसकी ऊँचाई में ही नए, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दिखाई देता है। अंत में उन्होंने समस्त प्रदेश एवं देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान में सहभागी बनकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal