संदेश नगर कनखल में जलभराव से हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)।.सोमवार सवेरे से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के कनखल क्षेत्र के वार्ड 26 संदेश नगर कालोनी में बरसाती पानी भरने से सड़के तालाब बन गयी। नाले का गंदा पानी घरों में भी घुस गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने बताया कि संदेश नगर में जलभराव की सबसे बड़ी वजह बड़े नाले की सफाई ना होना है। नाले की सफाई न होने के कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती और पूरी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। घरों में भी पानी घुस जाता है। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। अंकुर सैनी ने बताया कि सोमवार को हुई बारशि में भी कालोनी में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। जनप्रतिनिधियों को कई बार जलभराव की समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। बारिश में घरों में पानी भरने से सामान खराब हो जाता है और लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। अंकुर सैनी ने मांग की कि कालोनी में जलभराव की वजह बने बड़े नाले के पानी की निकासी का स्थायी समाधान जनहित में किया जाना चाहिए। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें हर साल बरसात में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1 अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने, पैरों

भारत को ओलंपिक की मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। खेल मंत्री रेखा आर्य 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर महादेव शिव का रूद्राभिषेक करेंगी। इस अवसर पर अखिल

कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात

कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़े बालक को पुलिस ने पिता से मिलाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकार्पण और निर्माण कार्यो का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवरतन सिटी फेज 2 में सड़कों का लोकार्पण और गणेश एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राजीव शर्मा ने कहा कि कहा कि क्षेत्र का संतुलित एवं निरंतर विकास नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से आवागमन की व्यवस्था और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal