बुढाना में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में सत्येंद्र कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बुढाना, गजेन्द्र पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक बुढाना, महेंद्र यादव तहसीलदार बुढाना, आलोक रंजन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना, सुमन शर्मा थानाध्यक्ष महिला थाना बुढाना, नरेश कुमार निरीक्षक अपराध थाना बुढाना, शुभम उपनिरीक्षक एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के शुभारंभ के अवसर पर
शिवभक्त कावड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर एवं पटके पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिवभक्त कावड़ियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई। उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, निरीक्षक अपराध एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद के नागरिकों से अपील की गई कि “हर घर तिरंगा अभियान- 2026″ के अंतर्गत ” हर घर तिरंगा फहरायें, राष्ट्र उत्सव मनाएँ”। उक्त आयोजन में तहसील बुढाना स्टाफ, कोतवाली बुढाना स्टाफ, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिकेश यादव के मार्गदर्शन में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढाना की छात्राओं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना की छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।

मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने पर शिव विहार विकास समिति ने जताया रोष
हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएलओ द्वारा सामान्य त्रुटि और विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना






