युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर रविवार को सनातन एकता, धर्म रक्षा और सामाजिक जागरण के संकल्प का साक्षी बना। शिविर में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में सनातन समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े के सदस्यों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर एवं श्री स्कंद सुधा पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा बच्चों और युवाओं को निःशुल्क शस्त्र एवं शास्त्र शिक्षा देकर उन्हें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शास्त्र मनुष्य को ज्ञान देता है और शस्त्र आत्मरक्षा तथा अन्याय के सामने खड़े होने का साहस देता है। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर स्थापित अखाड़ा समाज में सराहनीय कार्य कर रहा है। बेटियों को शस्त्र एवं आत्मरक्षा की शिक्षा देने के अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का ज्ञान भी दिया जाना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेटियों के लिए सुरक्षा कवच बन सकता है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने घोषणा की जब भी परशुराम सेना की आवश्यकता होगी। अखाड़े का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशानुसार धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अखाड़ा सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ निरंतर आवाज उठाता रहेगा तथा प्रत्येक सनातनी के साथ खड़ा रहेगा। कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन एकता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा सभी सनातनियों को एक सूत्र में जोड़ने और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, स्वामी कार्तिक महाराज, श्री रुद्रानंद महाराज, पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री, आचार्य शिव नारायण शर्मा, अमित भारद्वाज, विष्णु गौड़, बृजमोहन शर्मा, संजय शास्त्री, दिनेश बाली, पंडित आदित्य जगूड़ी, उदयमणि, दीपक ओझा, पंडित विश्वास, आचार्य चूड़ामणि, मनोज ठाकुर, ऋषि शर्मा सहित श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal