लगातार जारी है उछाली आश्रम का कांवड़ सेवा शिविर सेवा, श्रद्धा और समर्पण का पर्व है कांवड़ यात्रा-श्रीमहंत विष्णु दास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवण नगर स्थित श्री गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर लगातार जारी है। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों को सेवा भाव के साथ चाय नाश्ता, जलपान और भोजन कराया जा रहा है। शिवभक्त शिविर में सुबह दस बजे से भोजन और जलपान ग्रहण कर रहे हैं। उछाली आश्रम के श्रीमहंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण का भी पर्व है। शिवभक्तों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से कांवड़ियों के लिए शिविर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। आश्रम के संत और सेवादार कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। सेवा कार्यों में महंत प्रेम दास. महंत सीताराम दास. महंत कन्हैया दास. राघवेन्द्र दास, पुनीत दास, अमन दास, सुभाष, सुरेश खेड़ा, रमेश खनेजा सहित कई स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal