व्यापार संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का मनाया जन्म दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के स्वतंत्र प्रभार मंत्री (आबकारी व मद्य निषेध विभाग) नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में मरीज को फल वितरण कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन नगर पालिका मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रही।
प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला महामंत्री विशाल जैन, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला प्रेस प्रवक्ता सुनील वर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कराए गए।
इसके पश्चात कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर केक एवं मिष्ठान वितरित करते हुए यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री माo नितिन अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश के हर जिले में संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिवस पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर व्यापार संगठन के नगर प्रभारी शिव कुमार सिंघल,कुलदीप मित्तल,रोहित अरोड़ा,अंशुल सिंघल,इकरार फारूकी,इम्तियाज़ खान,सभासद मनोज वर्मा,अभिलक्ष मित्तल,विजय प्रताप सिंह,राजेंद्र अरोरा,प्रदीप मित्तल,संदीप मित्तल,कपिल वर्मा,प्रदीप वर्मा,भूपेंद्र गोयल,अनिल सिंघल,उदित किंगर,हर्षद राठी सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा मंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal