शिव भक्तों की सेवा में आगे आया सिद्धि विनायक इंडेन गैस एजेंसी परिवार, लगाया विशाल भंडारा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास में शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से सिद्धि विनायक इंडेन गैस एजेंसी परिवार की ओर से गैस गोदाम के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कांवड़ यात्रियों सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। भक्तों के लिए भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एजेंसी स्वामी नवनीत राणा ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। श्रावण मास में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा पुण्य कार्य भी है। उन्होंने कहा कि सिद्धि विनायक इंडेन गैस एजेंसी परिवार भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

एजेंसी के मैनेजर महेश चंद ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि एजेंसी परिवार की ओर से हर वर्ष श्रद्धा और समर्पण के साथ इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सेवा एवं सहयोग मिल सके। उन्होंने भंडारे के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले एजेंसी के सभी कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने भी सिद्धि विनायक इंडेन गैस एजेंसी परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal