स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाएं-डा.विशाल गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा प्रचार साहित्य विभाग के प्रदेश सहसंयोजक डा.विशाल गर्ग ने हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान के तहत सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि तिरंगा केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे गौरव, सम्मान, एकता और राष्ट्र निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र के प्रति अपने भाव और जिम्मेदारी को प्रदर्शित करने का अवसर है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्र में तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागिता करें। हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रभक्ति के महापर्व में परिवर्तित करें। डा.गर्ग ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और नई पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की विविधता में एकता और अखंड भारत की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान दंे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal