हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग और मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार कें लिए पूरे मेला क्षेत्र एवं कांवड़ मार्ग पर चौबीस घंटे सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, कूड़ा समय पर उठाने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थान पर गंदगी अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र सभी प्रमुख स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता होने पर अतिरिक्त संसाधन एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






