हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन के संयोजन में जगजीतपुर रोड़ पर भंडारे का आयोजन कर कांवड़ लेने आने वाले शिव भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि गंगा जल लेने आने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में शिवभक्तों के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाले भगवान शिव के भक्तों की सेवा में सभी को सहयोग करना चाहिए।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






