कांवड़ियों की सेवा में पालिका ने लगाया अपना शिविर, मीनाक्षी स्वरूप ने किया शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सावन मास की कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्तों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद ने सेवा का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के 22 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर पहले से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बाद अब मेरठ रोड स्थित गन्ना शोध संस्थान के समीप विशेष कांवड़ सेवा शिविर की शुरुआत की गई है, जहां कांवड़ियों को निःशुल्क भोजन, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगरपालिका परिषद ने मेरठ रोड पर अपना विशेष कांवड़ सेवा शिविर प्रारंभ कर दिया है। नगरपालिका परिषद् और जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के संयुक्त आयोजन में लगाए गए इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरठ से पहुंचे मनोज गुप्ता और शैली गुप्ता ने भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया।
नगरपालिका परिषद की ओर से शहर के लगभग 22 किलोमीटर लंबे शहरी कांवड़ मार्ग पर पहले से ही सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। अब इस सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों को एक ही स्थान पर रात्रि विश्राम, चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, स्नान की व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई हैं।
शिविर में नगरपालिका परिषद की सहयोगी संस्था जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक जीबन कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथियों, पालिका के सभासदों, अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शिविर में सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा तथा यह सेवा शिविर महाशिवरात्रि तक निरंतर संचालित रहेगा।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा का भी पर्व है। शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नगरपालिका परिषद पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कांवड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह शिविर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने यहां पर नगरपालिका की ओर से एक मोबाइल एम्बुलेंस का भी शुभारंभ किया, जो नगरीय क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर भ्रमणशील रहकर शिव भक्तों को उपचार सुविधा प्रदान करने का काम करेगी। इसमें चिकित्सक और विशेषज्ञ स्टाफ की दवाईयों के साथ उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान जेएस एनवायरो के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी ने अपनी टीम के साथ शिव भक्तों की सेवा की और सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
शिविर के शुभारंभ के दौरान मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, मनी पटपटिया, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, अमित पटपटिया, शोभित गुप्ता, राहुल पंवार, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नीरज बिरला, विपिन जैन, नीरज कर्नल नवनीत गुप्ता के अलावा ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी, एई जलकल अनुज कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, जितेन्द्र सैनी, जेई निर्माण राजीव सोनकर, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक रूचि शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद की इस पहल की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे कांवड़ यात्रा के दौरान राहत और सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने की शिवचौक पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बारिश के बीच मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ श्रद्धालुओं हेतु कि गई सुरक्षा व्यवस्थाओं देखा तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी देखा। इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिव चौक पर शिव भक्तों के ऊपर पुष्प

सीमा पर शिवभक्तों का मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में आज माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा लगाया गया दूध कावड शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में आज मीनाक्षी चौक पर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए कांवड़ियों को गर्म दूध का वितरण किया गया। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने

जिलाधिकारी हरिद्वार ने कंट्रोल रूम से लिया कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर में स्थापित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, हाईवे, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों की व्यवस्थाओं की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही,

नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग और मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार कें लिए

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए संतों ने की मां मनसा देवी की विशेष पूजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मां मनसा देवी की विशेष पूजा अर्चना और भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal