जानसठ रोड स्थित श्रीनगर शिव मंदिर में 42वें कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीनगर शिव मंदिर में गुरुवार को 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि महंत अर्जुन नाथ, महंत श्याम नाथ, पूर्व विधायक संगीत सोम एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, अंकुर दुआ, सुनील तायल, दीपक सोम, विजय शुक्ला, इलम सिंह गुर्जर, शलभ गुप्ता, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण मित्तल ने किया। शिविर की व्यवस्थाओं में पुनीत वशिष्ठ, नोमैश शर्मा एवं अमित शास्त्री सहित समस्त सेवाभावियों का सराहनीय योगदान रहा। पिछले 42 वर्षों से यह सेवा शिविर निरंतर भोले बाबा के भक्तों की निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण बना हुआ है। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे भोजन, जलपान, विश्राम, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पुण्य सेवा कार्य के आयोजक विनोद शर्मा, विजय प्रताप सिंह, मामचंद, किरणपाल एवं समस्त सेवा टीम बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी सेवाभावियों को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रखें तथा सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित बनाएँ।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई