खतौली गंगनहर कांवड़ मार्ग पर एसएसपी ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, वितरित किया जलजीरा और फल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा करने के साथ ही उन्हें जलजीरा व फल वितरित किए।
हरिद्वार की ओर से आने वाले कवडियों की संख्या काफी बढ़ गई है और प्रत्येक घंटा हजारों शिव भक्त कावड़िए मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। समस्त कांवड़ मार्ग इस समय भगवान शिव की भक्ति में डूबे।शिव भक्तों के जयकारों से गूंज रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा मार्ग पर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा शिवभक्त कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें जलजीरा एवं फल वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना मुजफ्फरनगर पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा जनपद पुलिस प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा एवं सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एटीएस टीम, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), एंटी सबोटाज चेक टीम, पीएसी, फ्लड पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम, सीसीटीवी कैमरे एवं एनपीआर कैमरों की प्रभावी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर सतर्क निगरानी रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान सीओ खतौली रूपाली राव, इंस्पेक्टर खतौली, दिनेश चंद बघेल भी उपस्थित रहे।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई