मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का खिताब अपने नाम करने वाली संगीता का चयन अब कनाडा के विनिपैग शहर में 17 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंडिया कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग गेम्स के लिए हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही इस होनहार खिलाड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक संसाधनों की है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार उन्हें यात्रा, वीजा तथा अन्य आवश्यक खर्च स्वयं वहन करने होंगे। राज्य सरकार की ओर से यह कहकर आर्थिक सहायता देने से इनकार किया गया है कि यह खेल ओलंपिक की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं है। इसी बीच सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी की पावन चुनरी ओढ़ाकर संगीता राणा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी की कृपा से संगीता कनाडा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहराएं तथा तीर्थ नगरी हरिद्वार और पूरे देश का नाम गौरवान्वित करें। श्रीमहंत डा.रविंद्र पुरी ने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान करना और उनका मनोबल बढ़ाना समाज का दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगीता राणा अपने संघर्ष, अनुशासन और मेहनत के दम पर विश्व मंच पर भारत को नई पहचान दिलाएंगी। संगीता राणा की सफलता केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि यह उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखती हैं। अब आवश्यकता है कि समाज, उद्योग जगत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं आगे आएं ताकि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा के सपनों के आड़े न आए। आज हरिद्वार की यह बेटी केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। देशवासियों की शुभकामनाएं और संत समाज का आशीर्वाद निश्चित ही उसके हौसले को नई उड़ान देगा। अब सबकी निगाहें कनाडा में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पर हैं, जहां हरिद्वार की बेटी से स्वर्णिम इतिहास रचने की उम्मीद की जा रही है।

बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित परिणाम के अनुसार अर्नव त्यागी ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंबुल सिद्दीकी ने 448 अंक (89.6 प्रतिशत)

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी-मदन सिंह सामंत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि श्री गर्व पिचास बालक देवता के आशीर्वाद से हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लडने की घोषणा की। पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई