मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे, जो हरिद्वार सा आ रहा था, जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश करने पर पुलिस द्वारा चेक किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त डीजे की लंबाई, चौड़ाई एवं ध्वनि (डेसीबल) स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। साथ ही डीजे के ऊपर कई व्यक्ति बैठे हुए थे, जिससे ऊंचाई अधिक होने के कारण विद्युत लाइनों एवं अन्य अवरोधों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसके अतिरिक्त डीजे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था।

उक्त गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संबंधित डीजे का ₹50,000 का चालान किया गया। इसके उपरांत मौके पर ही डीजे को शासन द्वारा निर्धारित लंबाई, चौड़ाई एवं ध्वनि (डेसीबल) मानकों के अनुरूप कराया गया तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित होने के बाद ही उसे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पूर्व में सभी डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु नोटिस प्रदान किए जा चुके हैं, इसके उपरांत भी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर उक्त डीजे संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मुजफ्फरनगर पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि जनपद के सभी प्रवेश बार्डरों एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है। जो भी डीजे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाए जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर पुलिस सभी शिवभक्त कांवड़ियों एवं डीजे संचालकों से अपील करती है कि शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें। सुरक्षित, अनुशासित एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच सकें तथा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal