राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही जन निर्माण पार्टी का संकल्प-देवेंद्र प्रजापति

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन निर्माण पार्टी की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यकर्ता मुकेश उपाध्याय के सुभाष नगर स्थित आवास पर किया गया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति की अध्यक्ष एवं सत्यवीर राठी के संचालन में आयोजित बैठक पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान रावली महदूद से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देवेंद्र प्रजापति ने सभी को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि हम सभी को देश निर्माण के लिए कार्य करना है। देश निर्माण के लिए राज्यों का सशक्त होना जरूरी है। राज्य के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही जन निर्माण पार्टी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि चार-पांच योजनाओं से विधायक रहे विभिन्न पार्टियों के नेता अपने क्षेत्र में 25 साल में इतना काम नहीं कर पाए। जितना खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा जी द्वारा किया गया है। यह प्रमाण है कि यदि जन निर्माण पार्टी को मौका मिले तो वह पूरे उत्तराखंड को विकसित राज्य बना सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी का ध्यान रखना है और बड़े राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जवाब देना है। बैठक मे सत्यवीर राठौड़, मुकेश उपाध्याय, मांगेराम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। सदस्यता लेने वालों में डा.जेपी सिंह तूफानी, अरुण उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, वरुण उपाध्याय, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन उपाध्याय, हिमांशु कुमार, तरुण उपाध्याय, वेश कुमार, दीपक कुमार, फैजान अहमद, मंजू देवी, वंशराज, संजो देवी, अंजू देवी, प्रवेश देवी, शीतल देवी, बंती देवी, राखी देवी, रुशी देवी, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal