कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, तरुण कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भूमि संरक्षण अधिकारी, राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी, ओम हरि उपाध्याय जिला पूर्ति अधिकारी, अभिनव राज प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग,संजय सिसोदिया जिला गन्ना अधिकारी, उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी दिए गए निर्धारित स्थानों पर लगाई गई थी जो निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप शासन की मुख्य प्राथमिकता वाले कांवड यात्रा-2026 जैसे कार्यों में रूचि नहीं ले रहे है। जोकि उच्चाधिकारियो के आदेशों की घोर अवहेलना एवं आपकी लापरवाही का द्योतक है।
उन्होंने कहा कि आपकी तैनाती क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के निमित्त आप अपना लिखित स्पष्टीकरण 02 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। यदि आपका स्पष्टीकरण समयान्तर्गत प्राप्त नहीं होता है अथवा सन्तोषजनक नहीं पाया जाता है, तो आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal