होनहार छात्र कामरान अहमद को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया प्रोत्साहित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुजड़ू निवासी प्रतिभाशाली छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक तथा मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम निरंतर किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों से उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।
इसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से कामरान अहमद ने मुलाकात की, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कामरान अहमद को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की उन्नति से जोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कामरान अहमद को जीवन में निरंतर प्रगति करने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी मेहनत के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाना न केवल कामरान अहमद के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। कामरान अहमद की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मुजफ्फरनगर की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है और उचित मार्गदर्शन, अनुशासन तथा कठिन परिश्रम के बल पर यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,

कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ

कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

नीलकंठ से जल लेकर लौट रही गर्भवती कांवड़िया ने महिला चिकित्सालय में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली निवासी सात माह की गर्भवती महिला कांवड़िया नीलकंठ से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने दो स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा

महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एव सोनिया लूथरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई