सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा शिविरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, बरला, पुरकाजी तथा जनपद में स्थापित सभी कांवड़ चिकित्सा शिविरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे निर्बाध चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी शिविरों पर प्रशिक्षित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा भाव से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने भंडारे में पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से कांवड़ यात्रियों को भोजन परोसा और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य एवं मानवता की सच्ची सेवा है। कांवड़ यात्रियों ने भी इस आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी के सामने से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा, सेवा-भाव एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यात्रा की समाप्ति तक सभी चिकित्सा शिविरों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सके।

मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी-मदन सिंह सामंत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि श्री गर्व पिचास बालक देवता के आशीर्वाद से हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लडने की घोषणा की। पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई