मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता की कामना की गई।
सभी नेताओं ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न हो। इस दौरान कांवड़ियों ने भी हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा शिव चौक भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा में लगे प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और सेवा शिविर संचालकों के प्रयासों की भी सराहना की







