एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन मेरठ द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थापित पुलिस सहायता केन्द्रों, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा शिव चौक से अहिल्याबाई चौक से मदीन चोक तक पुलिसबल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शिवभक्त कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी। इस दौरान शिवभक्तों ने भी उत्साहपूर्वक पुलिस – प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। एडीजी भानु भास्कर द्वारा रामपुर तिराहा अस्थायी थाने का भी निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई