हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में मां गंगा के पावन तट पर दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। सभी ने डॉ. भनोट के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए देश में एथलेटिक्स और खेल संस्कृति के निरंतर विकास के लिए भी प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
आयोजकों ने बताया कि प्रातःकाल आयोजित होने वाली गोल्डन माइल रन तथा सम्मान समारोह लगातार वर्षा के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। अब इन कार्यक्रमों का आयोजन अगस्त माह में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, शिक्षा विभाग के अजय शर्मा एवं संजय अरोड़ा, उपप्रधानाचार्य प्रवीण कुमार त्यागी, गोरखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पद्मा पांडे, स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव भारत भूषण, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश, अक्षय कुमार, अंकिता, वरिष्ठ खेल शिक्षिका स्मिता ऋतु राठौड़, अंजलि, योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






