हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर भैंस खरीदने भेजा था और अन्य आरोपियों को इसकी खबर दी थी। इमरान पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सिहचंदी थाना भगवानपुर ने 20 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपयें छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गयी रकम में से हिस्से में आए 10 हजार बरामद किए थे। महिला से पूछतार के बाद घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज करते हुए पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले सुधांशु उर्फ काका पुत्र अवधेश उर्फ बाबूराम निवासी ग्राम अकौढा खुर्द लक्सर, वंश पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम कंकरखाता लक्सर, अनुज पुत्र मामचंद व आकाश पुत्र मेनपाल निवासी ग्राम अकौढा खुर्द लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी रकम में से उनके हिस्से में आए 80 हजार रूपए, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई सुरेश कुमार सिंह, एसआई दीपक चौधरी, एसआई रोहित कुमार, हेडकांस्टेबल पंचम प्रकाश, अरविन्द रावत, आशीष पाण्डे व होमगार्ड दिनेश कुमार शामिल रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध






