हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठोकर नं.2 दूधियाबंद के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व.राजपाल निवासी वैदिक नगर-3 रायवाला जनपद देहरादून बताया। उसने बताया कि वह स्मैक अपने एक साथी से बेचने के लिए लाया था। पूछताछ के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपी सोनूपाल को स्मैक उपलब्ध कराने वाले उसके साथी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में एसआई नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल संदीप नेगी व पवन सिंह शामिल रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






