हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना चाहते हैं। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि बहादुर ने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पेपर लीक होने से परीक्षा की तैयारी करने वाले नौजवान हताश और निराश हैं। सरकार युवाओं की पीड़ा को समझने को तैयार नही है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और सरकार युवाओं के साथ छलावा करने का काम कर रही है। पेपर लीक और रोजगार नहीं मिलने से परेशान युवाओं से संवाद करने आए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया है। रवि बहादुर ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी सरकार के संवाद कार्यक्रमों को अच्छी तरह समझती है। राज्य के युवा अब बहकावे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं को रोका जाए। नौजवानों को रोजगार दिया जाए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






