मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग नहर में भ्रमण किया।
जनपद में शुरू हो चुकी कांवड़, यात्रा को निर्विघ्न दुर्घटना मुक्त एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, डायवर्जन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाए लगातार प्रभावी रखी जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उसका निराकरण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी। द्वारा मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, पेयजल, विश्राम एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल एवं भोजनालयों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को केवल स्वच्छ, ताजा एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन एवं प्रशासन द्वारा जारी रेट लिस्ट के अनुसार ही भुगतान लेना सुनिश्चित किया जाए।
खतौली गंग नहर के निकट की गई व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जल पुलिस की इन्फ्लेटेबल मोटर बोट के माध्यम से नहर क्षेत्र का भ्रमण कर जलस्तर, घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल पुलिस की तैनाती एवं रेस्क्यू तैयारियों का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल क्षेत्र में निरंतर सतर्कता के साथ। निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी रेस्क्यू कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों से शालीनता से व्यवहार करते हुए यात्रा पूरी करने में उनकी हर संभव मदद करें।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






