पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कावंड़ सेवा दल सीतापुर सेवा समिति द्वारा जटवाड़ा पुल पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शामिल हुए और अपने हाथों से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया। साथ ही कांवड़ उठाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने भी डा.निशंक के साथ कांवड़ियों सेवा में सहयोग किया।
भोजन प्रसाद वितरण के बाद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कावड़ियों से बातचीत कर प्रशासन और शासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कावड़ियों ने मार्ग में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम स्थलों की व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। डा.निशंक ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था की प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का भी सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा और श्रद्धा देवभूमि उत्तराखंड की पहचान है। कावड़ मेले में आने वाले शिवभक्त हमारे लिए मेहमान है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, और हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर कावड़िया सुरक्षित और सम्मान के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचे। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांवड़ मेले के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गयी हैं। गंगा जल लेने आ रहे सभी शिव भक्त उत्तराखंड के अतिथी हैं। सभी को अतिथियों का स्वागत करना चाहिए। कावड़ सेवा दल के पदाधिकारियों संदीप शर्मा, नितिन चौहान, सोम चौहान आदि ने डा.निशंक का स्वागत किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

खतौली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने स्पीड बोर्ड से गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग

मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सैंटर की दुकान के पीछे बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग ने निकट की

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर मे सहकारिता के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा – भविष्य के कार्यकलापों का रोडमैप तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री डा0 संजीव बालियान के शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पधारने पर बैंक सभापति ठा0 रामनाथ सिंह द्वारा बैंक प्रबन्ध समिति सदस्यों के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा समस्त गन्ना समितियों के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के साथ

मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती मांग के बीच गुरुकुल कांगड़ी में शुरू हुआ खास डिप्लोमा कोर्स

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से जिस पहल का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार साकार हो गई है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एवं काउंसलिंग (पीजीडीजीसी ) विधिवत शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा की मजबूत पहल और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर

गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, गंगा में कचरा डालना बंद करें: अम्बरीष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा समग्र के तत्वावधान में हरिद्वार स्थित गोविंद घाट पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष के हरिद्वार आगमन के उपलक्ष्य में घाट स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में तरुण सिरोही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे सीपी सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई