हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पप्पू यादव सनातन धर्म का उपहास उड़ा रहे हैं। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पप्पू यादव को संसद परिसर में पुजारी के कपड़े पहनाकर और दक्षिणा देते हुए विपक्ष के नेताओं का प्रदर्शन करना सनातन का उपहास उड़ाना है। इसके लिए भगवान राम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाकर प्रदर्शन करने वाले विपक्ष के नेताओं पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






