निरंतर ज्ञान अर्जित करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, श्रीमहंत दर्शन भारती महाराज तथा मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमहंत डा.रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन भर विद्यार्थी बने रहना चाहिए। सीखने की भावना कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए, क्योंकि निरंतर ज्ञान अर्जित करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता, संस्कार और आत्मिक उन्नति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं। यदि व्यक्ति विनम्रता के साथ सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखे तो वह हर परिस्थिति से कुछ न कुछ सीखकर स्वयं को बेहतर बना सकता है। श्रीमहंत डा.रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाकर युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। श्रीमहंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि गुरु के सान्निध्य में प्राप्त शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। विद्यार्थियों को विनम्रता, सेवा और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उनमें सीखने की जिज्ञासा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो जाए तो वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। सीओ भावना कैंथोला ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए कानून का सम्मान, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में समाज का नेतृत्व करते हैं। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने भी अनिल बिष्ट को शुभकामनाएं दी और कहा कि अनिल बिष्ट पत्रकारिता के साथ विधि के क्षेत्र में भी उच्च सफलता प्राप्त करेंगे। अनिल बिष्ट ने सभी का आभार जताया और संत महापुरूषों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनील दत्त पाण्डेय, मुदित अग्रवाल, रामेश्वर गौड़, प्रमोद गिरि, महावीर नेगी, सुमित यश कल्याण, सुमेश, विकास चौहान, मनोजानंद, वासु राजपूत, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई