माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सनातन धर्म महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन 21 जुलाई को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, माननीय रजनी तिवारी तथा कुलपति, प्रो. वाई. विमला द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के छह विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। सम्मानित विद्यार्थियों में निकिता ने बी.एससी. स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। कीर्ति शर्मा ने एम.ए. संस्कृत में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सम्मान प्राप्त किया। दीपाली ने एम.एससी. क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। खुशी ने एम.एससी. आई.टी. में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। प्रज्ञा ने स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। सृष्टि ने स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो सुधीर कुमार पुण्डीर ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें संस्था का गौरव बताया। इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनकी उपलब्धियाँ न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं महाविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगामी विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि दृढ़ संकल्प और नियमित अध्ययन से प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई