महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद महाराज ने किया कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप प्रागड़ नहर पटरी पर आयोजित कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक, अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी डॉ. संतोषानंद महाराज ने फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर महाराज ने कांवड़ियों का चंदन तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और सेवा कार्य को धर्म का सर्वोच्च स्वरूप बताया।
कार्यक्रम में दिल्ली यू.पी. बॉर्डर कांवड़ सेवा समिति के संरक्षक गोपाल चंद्र मित्तल, ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहकोषाध्यक्ष संगीता बंसल, मंत्री माया देवी, शिविर संयोजक सचिन चौधरी, वरिष्ठ सदस्य श्याम चरण शुक्ल, अंशुल देव, आशा मंडल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान गोपाल चंद्र मित्तल एवं मनोज द्विवेदी ने महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा एवं ट्रस्ट की मातृशक्ति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है—तन, मन और धन से। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
इस दौरान रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान भी शिविर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों का चंदन तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रथम दिवस की सेवा में सहभागिता निभाई। विधायक ने संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। श्रावण मास में हजारों शिवभक्तों के लिए प्राथमिक उपचार एवं सेवा उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल एवं सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी ने विधायक का सम्मान किया। शिविर के प्रथम दिवस में मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र शुक्ल, संतोष झा एवं रोहित मिश्रा ने सेवा कार्य में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों, दिल्ली यू.पी. बॉर्डर कांवड़ सेवा समिति एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई