हरिद्वार में माँ भगवती जन सेवा समिति के चौथे कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गुरुवार को माँ भगवती जन सेवा समिति द्वारा आयोजित चौथे विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
विधायक ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर समिति समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय कॉलोनीवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संचालित इस सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्नान, विश्राम, स्वच्छ पेयजल तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से आने वाले शिवभक्तों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना और सेवा की भावना को सशक्त करना है।
शुभारंभ समारोह में समिति के उपाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, सचिव सतीश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, अनिल उपाध्याय, नेकराम, विनोद कुमार, सुभाष चंद्र सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं AIBOC द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क में हरेला वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

देहरादून (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के पवित्र हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), उत्तराखंड इकाई द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क, देहरादून में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक के देहरादून

कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने की पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान कर्मयोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि कनखल निवासी महिला निधि गर्ग ने अपने पति पर

भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालाकों ने झेली परेशानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल बरसात के दौरान रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की स्थिति बनती है। लेकिन दशकों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया

नशे में कांवड़ियों और राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे दिल्ली के युवकों का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे में कावंड़ियों और राहगीरों से अभद्रता कर रहे दिल्ली के चार युवकों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। मामला कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के नजदीक का है। नशे में धुत्त आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर दिल्ली, विशाल पुत्र रमेश कुमार नई

महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद महाराज ने किया कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार (संतोष कुमार)। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप प्रागड़ नहर पटरी पर आयोजित कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक, अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी डॉ. संतोषानंद महाराज ने फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर महाराज ने कांवड़ियों का चंदन तिलक

पी.आर.पब्लिक स्कूल में युवा नेतृत्व को मिला सम्मान, इन्वेस्टीचर सेरेमनी में गूँजी* *जिम्मेदारी की शपथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन का अनुपम संगम रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास तथा सेवा-भाव का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई