मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा, व्यवस्था संचालन, स्वच्छता अभियान, जल वितरण, मार्गदर्शन तथा अन्य जनसेवा संबंधी कार्यों में सक्रिय सहभागिता करते हुए सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना को सुदृढ़ करना तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हरीशंकर तायल तथा व्यापारी नेता संजय मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, जिला गाइड प्रतिनिधि एवं प्रधानाचार्य किरण रानी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) श्रीमती प्रभा, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तथा जिला ट्रेनिंग काउंसिलर ज्योति रानी सहित अन्य स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा ही स्काउट-गाइड आंदोलन की वास्तविक पहचान है। गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






