हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर में लंबे समय से नलों के माध्यम से गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। इस गंभीर जनसमस्या के विरोध में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।धरने को संबोधित करते हुए सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुभाष नगर की पेयजल समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले 20 से 25 वर्षों से पानी की पाइपलाइनें नहीं बदली गई हैं। जर्जर और पुरानी पाइपलाइनों के कारण नलों में लगातार गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द दूषित जलापूर्ति बंद नहीं की गई तथा पुरानी पाइपलाइनों को बदलने का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वह क्षेत्रवासियों के हित में उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। धरने के दौरान स्वच्छ पेयजल को प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार बताते हुए प्रशासन से तत्काल समस्या का स्थायी समाधान करने और नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट






