मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय बालियान का स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
जिला खेल कार्यालय, मुज़फ्फर नगर द्वारा आयोजित सम्मान एवं बधाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय बालियान का उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत चयन होने पर एक पौधा एवं स्पोर्ट्स किट भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय के चालक सुनील कुमार के सुपुत्र अजय की इस उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






