सक्षम का कर्तव्य है जरुरतमंदों की सेवा – डॉ ईश्वर चंद्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह एक होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के एक भाग में इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन PDC आशा जैन द्वारा संपन्न कराया गया जिसमे श्वेता गोयल को अध्यक्ष, अंजू जलोत्रा को कोषाध्यक्ष एवं चेतना सेठी को एडिटर पद की शपथ दिलाई गयी। मंच सञ्चालन नीरा शर्मा द्धारा मधुरता से किया गया। सभी पदाधिकारियों को माला एवं दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एक अन्य भाग में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर जी की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। आधिकारिक यात्रा की कार्यवाही बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में असिस्टेंट गवर्नर संजीव बंसल द्धारा संपन्न कराई गयी। अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, एवं कोषाध्यक्ष राजेश गोयल क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा, द्वारा आवश्यक डाक्यूमेंट्स दिखाए गए। जिस पर मंडलाध्यक्ष ने संतुष्टि एवं प्रसन्नता व्यक्त की तथा यह भी कहा की पुरे डिस्ट्रिक्ट में अभी तक रोटरी चैम्बर के अतिरिक्त कोई ऐसा क्लब नहीं सामने आया जिसने कि डिजिटल फॉर्मेट में सभी डॉक्यूमेंट पहले से भेज दिए हों। मंडलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक PHF बनाने एवं EREY योजना हो अथवा पोलियो कैम्पेन अंतर्गत अधिक से अधिक दान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के एक अन्य एवं मुख्य भाग का मंच सञ्चालन सर्जेंट ऐट आर्म्स राजेंदर सिंघल ने अत्यंत मनोहारी अंदाज़ में किया। कार्यक्रम चैयरमेन ,अवनीश मोहन तायल सर्वप्रथम मंडलाध्यक्ष पायल गौर जी एवं PDG डी के शर्मा जी को मंचासीन कराया गया। पायल गौर जी को कॉलर राजेंदर सिंघल, शिप्रा गुप्ता एवं नीता सिंघल द्वारा पहनाया गया। निवर्तमान अध्य्क्ष प्रदीप राज गुप्ता एवं सचिव गौरव गुप्ता को कॉलर वरिष्ठ सदस्य सुनील गोयल द्वारा पहनाया गया। अपने स्वागत सम्बोधन में प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष उनके जीवन का यादगार वर्ष रहा। वर्षभर सभी कार्यक्रमों में सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया। आस्थाओं का पाठ वरिष्ठ रोटेरियन अवनीश मोहन तायल ने पढ़ा। मंचासीन अतिथियों का स्वागत बुके देकर एवं माल्यार्पण करके किया गया। नीरा शर्मा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अन्य क्लब से आये अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ रोटेरियन अनिल सोबती ने किया। निवर्तमान सचिव गौरव गुप्ता ने गत वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसकी सदन ने करतल ध्वनि से प्रशंसा की। तत्पश्चात मंडलाध्यक्ष ने मनोज सेठी को अध्यक्ष तथा विनोद जलोत्रा को सचिव के रूप में कोलर पहना कर अधिष्ठापित किया।

अध्यक्ष मनोज सेठी अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि इस प्रतिष्ठित क्लब का अध्यक्ष बनना गौरव की बात है। उन्होंने मंडलाध्यक्ष को बताया कि हमारा क्लब 100 प्रतिशत PHF क्लब है। सभी इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट डियूज समय से जमा करा दिए है। उन्होंने क्बताया कि क्लब द्वारा 14 वाटर कूलर, 2 इ-लर्निंग लैब, 2 कंप्यूटर लैब,विद्यालय में दो कक्ष का निर्माण, बच्चों के पार्क आदि स्थाई प्रोजेक्ट चलाये जा रहे है तथा समय समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाते है। इसके बाद नवगठित बोर्ड को मंडलाध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात चेतना सेठी द्वारा सम्पादित क्लब की मुख पत्रिका CRAZE का विमोचन डिस्ट्रिक्ट से पायल गौर एवं डिस्ट्रिक्ट से पधारी विभूतियों द्वारा भव्यता से किया गया। चेतना सेठी ने इसकी झलकियां LED के माध्यम से प्रदर्शित की। समयबद्धता के भाग्यशाली विजेता रहे अजय भार्गव एवं पवन जैन। असिस्टेंट गवर्नर ऑफिसियल विजिट संजीव बंसल ने क्लब के पेपरलेस डिजिटल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। PDG डी के शर्मा ने क्लब से अपने पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए गतिविधियों की प्रशंसा की। मंडलाध्यक्ष का परिचय भारती साहनी ने प्रस्तुत किया। वर्तमान टीम ने निवर्तमान टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नए सदस्य प्रदीप गोयल को चैम्बर परिवार में सम्मिलित किया गया। प्रदीप राज गुप्ता को सदस्य वृद्धि के लिए सम्मानित किया गया। मंडलध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में फलदार वृक्ष लगाने पर बल दिया तथा कहा कि पक्षियों के लिए भी पानी एवं दाने कि व्यवस्था करें। तथा एकल विद्यालय के लिए भी सहयोग करें। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मंडल से आई विभूतियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ ईश्वर चंद्रा ने आशीर्वाद सम्बोधन दिया एवं डिस्ट्रिक्ट से आये सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया । कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में कोषध्यक्ष राजेश गोयल का विशेष योगदान रहा। लगभग 96 सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई