गुरु पूर्णिमा समारोह, विज्ञान प्रदर्शनी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा, विज्ञान प्रदर्शनी तथा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विंग हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान, एडमिशन इंचार्ज कंचन सोनी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूर्णिमा समारोह से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रार्थना, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण और उनके अमूल्य योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की। इसके पश्चात आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित अभिनव मॉडल एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शित मॉडलों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा व्यावहारिक ज्ञान का उत्कृष्ट परिचय दिया। अभिभावकों एवं आगंतुकों ने विद्यार्थियों के नवाचार, परिश्रम एवं आत्मविश्वास की सराहना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार तथा समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सुझाव दिए तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सक्रिय सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, गुरुजनों के प्रति सम्मान तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को भी मजबूत बनाते हैं।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं AIBOC द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क में हरेला वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

देहरादून (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के पवित्र हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), उत्तराखंड इकाई द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क, देहरादून में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक के देहरादून

कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने की पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान कर्मयोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि कनखल निवासी महिला निधि गर्ग ने अपने पति पर

भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालाकों ने झेली परेशानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल बरसात के दौरान रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की स्थिति बनती है। लेकिन दशकों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया

नशे में कांवड़ियों और राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे दिल्ली के युवकों का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे में कावंड़ियों और राहगीरों से अभद्रता कर रहे दिल्ली के चार युवकों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। मामला कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के नजदीक का है। नशे में धुत्त आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर दिल्ली, विशाल पुत्र रमेश कुमार नई

महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद महाराज ने किया कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार (संतोष कुमार)। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप प्रागड़ नहर पटरी पर आयोजित कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक, अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी डॉ. संतोषानंद महाराज ने फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर महाराज ने कांवड़ियों का चंदन तिलक

पी.आर.पब्लिक स्कूल में युवा नेतृत्व को मिला सम्मान, इन्वेस्टीचर सेरेमनी में गूँजी* *जिम्मेदारी की शपथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन का अनुपम संगम रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास तथा सेवा-भाव का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई