हमें ज्ञान, सेवा और संस्कार का संदेश देती है गुरु पूर्णिमाः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का सर्वोच्च मार्गदर्शक माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व इसी शाश्वत गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक भौरों के मंदिर पहुंचकर गुरुजनों का सम्मान किया, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को अंसारी रोड स्थित ऐतिहासिक भौरों के मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पूज्य पंडित का श्रद्धापूर्वक पटका पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद सहित समस्त प्रदेश एवं देश के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व भारतीय सनातन संस्कृति की महान गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाने वाला यह पावन दिवस हमें ज्ञान, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा और उद्देश्य प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है और गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव होता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में भी गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी प्राचीन काल में थी। समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ बनाने के लिए गुरुजनों का सम्मान और उनके बताए मार्ग का अनुसरण आवश्यक है। गुरु पूर्णिमा का यह पर्व हम सभी को अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा का भाव विकसित करने का संदेश देता है। इस दौरान सभासद देवेश कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद पति शोभित गुप्ता, आदेश गौतम, प्रमोद त्यागी एवं कमलकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का सम्मान करते हुए समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई